Tuesday, April 30, 2019

टीएमसी का पलटवार, कहा- PM के साथ तो हमारा पार्षद भी नहींः पांच बड़ी ख़बरें

तृणमूल कांग्रेस ने अपने 40 विधायकों के बीजेपी के संपर्क में होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा है कि मोदी इतना समझ लें कि उनके साथ तो टीएमसी का एक पार्षद तक नहीं जाएगा.

टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, "एक्सपायरी बाबू पीएम यह साफ़ तौर पर समझ ले कि उनके साथ कोई नहीं जाएगा. यहां तक कि एक पार्षद भी नहीं. क्या आप चुनाव प्रचार कर रहे हैं या विधायकों की खरीद-फरोख्त! आपकी एक्सपायरी डेट अब क़रीब है. आज हम आपके ख़िलाफ़ चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे हैं. साथ ही आप पर विधायकों की ख़रीद फरोख्त की कोशिश का आरोप भी लगा रहे हैं."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले की सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी. कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने इस बाबत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

पीटीआई के मुताबिक कांग्रेस ने अपनी याचिका में कहा है कि मोदी और शाह ने लगातार आचार संहिता का उल्लंघन किया है और चुनाव आयोग उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.

याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग को मोदी और शाह के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का आदेश दे.

सुप्रीम कोर्ट में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की सुनवाई के साथ ही मंगलवार को चुनाव आयोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में सुनवाई करेगा.

चुनाव आयोग ने यह घोषणा तब की जब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की अर्जी मंजूर करते हुए मंगलवार को सुनवाई की बात कही.

नरेंद्र मोदी पर उनके भाषणों में बालाकोट हमले और उसमें शामिल सैनिकों के नाम पर वोट मांगने, अमित शाह पर मोदी की सेना बोलने राहुल पर अमित शाह को हत्यारा कहने के ख़िलाफ़ सुनवाई होगी.

मौसम विभाग ने ट्वीट किया है कि चक्रवात 'फेनी' अगले 24 घंटे में बहुत तेज़ तूफान में बदल सकता है.

पहली मई की शाम तक इसके ओडिशा के तटीय इलाकों तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

इसके मद्देनजर गृह मंत्रालय ने एनडीआरएफ और भारतीय तटरक्षक बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है.

मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार तक यह चक्रवात बेहद ख़तरनाक तूफान का रूप ले सकता है.

यह तूफान अभी त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से 620 किलोमीटर पूर्व, चेन्नई (तमिलनाडु) से 880 किमी दक्षिण-पूर्व में और मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 1050 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है.

उन्होंने ही 2016 के अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप के मामले में जांच के आदेश दिए थे और इसके लिए स्पेशल काउंसिल रोबर्ट मुलर की नियुक्त किया था.

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप सार्वजनिक तौर पर रोज़नस्टाइन की आलोचना करते रहे हैं.

लंबे वक्त से संभावना जताई जा रही थी कि वो पद छोड़ सकते हैं. रोज़नस्टाइन का कहना है कि वो दो हफ्ते में न्याय विभाग छोड़ देंगे.

Thursday, April 4, 2019

बेटे रणबीर कपूर संग ऋषि-नीतू कपूर की सेल्फी, आखिर क्या बयां करती है ये फोटो?

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में मेडिकल ट्रीटमेंट करा रहे हैं. वे पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क चले गए थे. ऋषि कपूर संग उनकी पत्नी नीतू कपूर हैं. रणबीर कपूर पिता ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क जाते रहते हैं. कपूर परिवार के बाकी सदस्य और करीबी दोस्त भी ऋषि से अक्सर मिला करते हैं. इंस्टा पर नीतू पति ऋषि संग फोटो पोस्ट करती रहती हैं.

नीतू कपूर ने ऋषि और रणबीर कपूर संग इंस्टा पर एक सेल्फी फोटो शेयर की है. जिसमें तीनों स्माइल करते दिख रहे हैं. कैप्शन में नीतू कपूर ने लिखा, ''कठिन परिस्थिति में भी आप शानदार महसूस करते हो अगर पॉजिटिविटी, खुशियां, प्यार और वो विंक हो तो...''. नीतू कपूर के इस पोस्ट पर आलिया भट्ट और सोनी राजदान ने दिल वाला इमोजी बनाया है.

परफेक्ट फैमिली फोटो में तीनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. नीतू कपूर सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर की सेहत के बारे में फैंस के साथ जानकारी शेयर करती हैं. खबरों के मुताबिक, ऋषि कपूर की सेहत में सुधार है. जल्द ही उनके भारत आने की भी उम्मीदें हैं.

पिछले दिनों एक अवॉर्ड फंक्शन में रणबीर कपूर ने स्पीच देते वक्त ऋषि कपूर का जिक्र किया. बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने के बाद रणबीर ने कहा, ''ये अवॉर्ड मैं अपने पापा को डेडिकेट करना चाहता हूं. वो इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहे हैं. जब भी मैं उनसे बातें करता हूं, वो सिर्फ फिल्मों की बातें करते हैं. वो सिर्फ मुझसे पूछते हैं कि वो फिल्म कैसी है? उन्हें इस बात की असुरक्षा भी लगती है कि जब वो इलाज के बाद लौटकर आएंगे तब क्या इंडस्ट्री में काम मिलेगा?"

इस साल रणबीर-आलिया के शादी करने की चर्चा है. कपल के जल्द शादी की वजह ऋषि कपूर को बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषि चाहते हैं कि जल्द ही उनका बेटा सेटल हो जाए. भारत लौटने के बाद ऋषि की सबसे पहली प्राथमिकता बेटे की शादी होगी.

सलमान खान की मच अवेटेड मूवी दबंग 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. मध्य प्रदेश में मूवी की शूटिंग जारी है. फिल्म से सलमान खान के बाद अब लीड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का भी लुक सामने आ गया है. वैसे दर्शकों को रज्जो का लुक निराश ही कर रहा है, क्योंकि सोनाक्षी के लुक में कुछ भी नया नजर नहीं आ रहा है. सोनाक्षी का लुक दबंग फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों जैसा ही है.

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टा पर अपना लुक साझा करते हुए लिखा, ''रज्जो वापस आ गई है. दबंग से दबंग 3 तक, ये घर वापसी की तरह है. शूटिंग का पहला दिन, मुझे शुभकामनाएं दें. #DabanggGirl.'' तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा का बैक पोज देते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी है. सलमान खान संग फिर से स्क्रीन शेयर करने पर सोनाक्षी काफी एक्साइटेड हैं.

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था. सलमान ने सोनाक्षी को बॉलीवुड में लॉन्च किया है. खबरों के मुताबिक, दबंग 3 में सोनाक्षी को बेहद कम स्क्रीन स्पेस दिया गया है. ऐसा कहानी की डिमांड को देखते हुए किया गया है.

तभी तो सोनाक्षी के लुक फोटो पर एक यूजर ने कमेंट भी किया कि कितने मिनट का रोल होगा आपका? वैसे फैंस सोनीक्षी की इस तस्वीर को खूबसूरत भी बता रहे हैं. दबंग 3 के अलावा सोनाक्षी सिन्हा कंलक में नजर आएंगी.

कलंक इसी महीने 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है. वहीं दबंग 3 की बात करें तो मूवी को 2019 के आखिरी महीने में रिलीज किया जाएगा. दबंग 3 को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है जबकि अरबाज खान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. फैंस को चुलबुल पांडे के रूप में सलमान खान को फिर से देखने का बेसब्री से इंतजार है.

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फिल्म कलंक में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म संजय दत्त के लिए बहुत खास है, इसके पीछे वजह है फिल्म में उनका किरदार. अपने इस किरदार को लेकर संजय दत्त भावुक भी हैं. फिल्म में संजय दत्त के किरदार का नाम है बलराज चौधरी. ये नाम संजय दत्त के प‍िता एक्टर सुनील दत्त से जुड़ा है. दरअसल, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि सुनील दत्त का र‍ियल नाम बलराज दत्त है.

संजय दत्त अपने प‍िता सुनील दत्त से बहुत गहरा नाता रखते हैं. सुनील दत्त हमेशा संजय के साथ अच्छे और बुरे हर दौर में खड़े रहे. जब संजय दत्त को कलंक फिल्म में बलराज चौधरी का किरदार न‍िभाने को मिला तो उनके लिए इस फिल्म से इमोशनल कनेक्ट होना जाह‍िर सी बात है. संजय दत्त को जब भी शूट‍िंग सेट पर बलराज नाम से पुकारा जाता, वो ये सुनकर बहुत खुश होते थे. संजय ने जहा भी कि ये फिल्म जीवनभर पिता की वजह से उनके लिए बहुत खास है.

संजय ने इस फिल्म के लिए अपना लुक को बाल्ड रखा है. फिल्म 17 अप्रैल को र‍िलीज हो रही है. इस फिल्म में संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित नजर आने वाली हैं. संजय और माधुरी की जोड़ी तकरीबन 22 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है.

कलंक फिल्म का ट्रेलर 3 अप्रैल को र‍िलीज किया गया है. फिल्म की कहानी प्यार और बदले की है. इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी स‍िन्हा, आद‍ित्य कपूर अहम किरदार में हैं.

民调:特朗普4月支持率下降 国会支持率升至30%

  中新网4月17日电 据美国中文网报道, 4月17日中 色情性&肛交集合 国国家统计局公布, 色情性&肛交集合 今年一季度国内生产总值同比下降6.8%。 色情性&肛交集合 中国经济出现季度负增 色情性&肛交集合 长在过去四 色情性&肛交集合 十多年里极为 色情性&肛交集合 罕...